Saturday, April 20, 2024

सोमवार 03 अप्रैल 2017 का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

हमारे जीवन में हो रहे बदलावों की हर छोटी या बड़ी जानकारी हम अपने राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं। सितारों के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल से।

आज का राशिफल, Daily Rashifal, Today Rashifal - DuniyaSamachar

मकर राशि
मकर राशि (Capricorn) :- मकर राशि बारह राशियों के समूह में १०वीं है। इस राशि का चिह्न ‘मगरमच्छ’ है। मकर राशि का स्वामी ‘शनि’ है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना गया है। यह त्‍याग और बलिदान की राशि है। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन:- व्यापार में आज विस्तार हो सकता है। धन लेनदेन में सरलता रहेगी। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। विदेश व्यापार बढेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है।

प्रकॄति और स्वभाव

मकर राशि वाले मितव्‍ययी, नीतिज्ञ, विवेक बुद्धियुक्‍त, विचारशील, व्‍यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। इनमें विशिष्‍ट संगठन क्षमता होती है। असाधारण सहनशीलता, धैर्य और स्थिर प्रवृत्ति इन्‍हें बड़ा संगठन खड़ा करने में मदद करती है। ये लोग अपने परिजनों से प्रेम करते हैं लेकिन उसका प्रदर्शन नहीं करते। इनके लिए शुभ दिन शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार होता है।

Next Page — 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13

Hindi News से जुड़े हर बड़ी खबर लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, साथ ही ट्विटर पर फॉलो करे...
error: Content is protected !!