Friday, April 5, 2024

भगवान श्री सूर्य देव की आरती

भगवान श्री सूर्य देव की आरती : हिन्दू धर्म में सूर्य देव एक मात्र ऐसे देव हैं जो साक्षात दिखाई पड़ते हैं। सूर्य देव की आराधना के लिए निम्न आरती का पाठ करें।

भगवान श्री सूर्य देव. Lord Surya Dev - DuniyaSamachar

आरती का अर्थ है पूरी श्रद्धा के साथ परमात्मा की भक्ति में डूब जाना। भगवान को प्रसन्न करना। इसमें परमात्मा में लीन होकर भक्त अपने देव की सारी बलाए स्वयं पर ले लेता है और भगवान को स्वतन्त्र होने का अहसास कराता है। आरती आपके द्वारा की गई पूजा में आई छोटी से छोटी कमी को दूर कर देती है।

आरती को नीराजन भी कहा जाता है। नीराजन का अर्थ है विशेष रूप से प्रकाशित करना। यानी कि देव पूजन से प्राप्त होने वाली सकारात्मक शक्ति हमारे मन को प्रकाशित कर दें। व्यक्तित्व को उज्जवल कर दें। बिना मंत्र के किए गए पूजन में भी आरती कर लेने से पूर्णता आ जाती है। आरती पूरे घर को प्रकाशमान कर देती है, जिससे कई नकारात्मक शक्तियां घर से दूर हो जाती हैं। जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान सूर्य देव एक मात्र ऐसे देव हैं जो साक्षात दिखाई पड़ते हैं। भगवान सूर्य देव के प्रातः दर्शन कर जल चढ़ाने से और रोज प्रातः उनकी आरती करने से सफलता, शांति और शक्ति की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य देव की आराधना के लिए निम्न आरती का पाठ करना चाहिए। पढ़िए भगवान श्री सूर्य देव की ये आरती।

॥ भगवान श्री सूर्य देव जी की आरती ॥

जय कश्यप नन्दन, ऊँ जय अदिति नन्दन।
त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥
॥ऊँ जय कश्यप नन्दन॥

जय सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दुखहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥
॥ऊँ जय कश्यप नन्दन॥

जय सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।
अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥
॥ऊँ जय कश्यप नन्दन॥

जय सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥
॥ऊँ जय कश्यप नन्दन॥

जय कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।
सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥
॥ऊँ जय कश्यप नन्दन॥

जय नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।
वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥
॥ऊँ जय कश्यप नन्दन॥

जय सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।
हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥
॥ऊँ जय कश्यप नन्दन॥

Hindi News से जुड़े हर बड़ी खबर लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, साथ ही ट्विटर पर फॉलो करे...
Web Title: भगवान श्री सूर्य देव की आरती

(Read all latest Aartiyan News Headlines in Hindi and Stay updated with Duniya Samachar)

error: Content is protected !!