Wednesday, April 24, 2024

श्री यमुना माता की आरती

श्री यमुना माता की आरती : मां यमुना को नदियों में पवित्र और पूज्‍यनीय माना गया है। मां यमुना की आराधना हर किसी के जीवन को सुख और समृद्धि से भर देती है।

यमुना माता की आरती, Yamuna Mata Aarti - DuniyaSamachar

आरती का अर्थ है पूरी श्रद्धा के साथ परमात्मा की भक्ति में डूब जाना। भगवान को प्रसन्न करना। इसमें परमात्मा में लीन होकर भक्त अपने देव की सारी बलाए स्वयं पर ले लेता है और भगवान को स्वतन्त्र होने का अहसास कराता है। आरती आपके द्वारा की गई पूजा में आई छोटी से छोटी कमी को दूर कर देती है।

आरती को नीराजन भी कहा जाता है। नीराजन का अर्थ है विशेष रूप से प्रकाशित करना। यानी कि देव पूजन से प्राप्त होने वाली सकारात्मक शक्ति हमारे मन को प्रकाशित कर दें। व्यक्तित्व को उज्जवल कर दें। बिना मंत्र के किए गए पूजन में भी आरती कर लेने से पूर्णता आ जाती है। आरती पूरे घर को प्रकाशमान कर देती है, जिससे कई नकारात्मक शक्तियां घर से दूर हो जाती हैं। जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

हिन्दू धर्म में मां यमुना को नदियों में पवित्र और पूज्‍यनीय माना गया है। मां यमुना के घाट पर आरती का दृश्‍य हर किसी को भक्तिमय करने के लिए काफी है। मां यमुना की आराधना हर किसी के जीवन को सुख और समृद्धि से भर देती है। यमुना माता की आराधना के लिए निम्न आरती का पाठ करना चाहिए। पढ़िए मां यमुना की ये आरती

॥ यमुना माता की आरती ॥

ऊँ जय यमुना माता, मैया जय यमुना माता।
जो नहावे फल पावे सुख समृद्धि दाता॥
ऊँ जय यमुना माता …

पावन श्री यमुना जल शीतल अगम बहै धारा।
जो जन शरण से कर दिया निस्तारा॥
ऊँ जय यमुना माता …

जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे।
यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे॥
ऊँ जय यमुना माता …

कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही।
तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही॥
ऊँ जय यमुना माता …

आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो।
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो॥
ऊँ जय यमुना माता …

नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी।
मन बेचैन भय है तुम बिन वैतरणी॥
ऊँ जय यमुना माता …

Hindi News से जुड़े हर बड़ी खबर लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, साथ ही ट्विटर पर फॉलो करे...
Web Title: श्री यमुना माता की आरती

(Read all latest Aartiyan News Headlines in Hindi and Stay updated with Duniya Samachar)

error: Content is protected !!