Tuesday, March 19, 2024

जानिए अरबी खाने के ये 7 अनोखे फायदे, जो आपकी सेहत के लिए है फायदेमंद

अरबी को भारत के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम कोलोकैसिया एस्क्युलेन्टा (Colocasia Esculenta) है। इसे घुईया या अरूआ के नाम से भी जाना जाता है। जानिए अरबी के फायदे जो आपकी सेहत के लिए है लाभदायक।

benefits of taro (DuniyaSamachar)

नई दिल्ली : अरबी को भारत के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम कोलोकैसिया एस्क्युलेन्टा (Colocasia Esculenta) है। कई जगह इसे ‘घुईया‘ या ‘अरूआ‘ के नाम से भी जाना जाता है। इसके पत्तियां और जड़ें आहार सामग्री के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।

आसानी से मिल जाने के बावजूद अरबी बहुत अधिक लोकप्रिय सब्जी नहीं है लेकिन कुछ लोग इसके पत्तों की पकौड़ी बनाकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसकी सब्जी बनाकर खाते है। इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्ज़ेलेट के कारण यह कच्चे रूप में जहरीला हो सकता है। हालांकि ये तत्व पकने पर नष्ट हो जाते हैं। या इनको रात भर ठंडे पानी में रखने पर भी ये तत्व नष्ट हो जाते हैं।

कई जगहों पर तो इसे फलाहार के रूप में भी खाया जाता है। जी हां, कई जगहों पर अरबी की सब्जी न सिर्फ सामान्य डाइट में बल्कि व्रत में फलाहार के रूप में भी खाते है लेकिन इसके बाकी स्वभाव के कारण हम इसके पोषक तत्वों पर ध्यान नहीं देते। लेकिन अरबी खाने के फायदे चौंकाने वाले हैं।

100 ग्राम अरबी में 42 ग्राम कैलोरी है जो आलू से भी अधिक है। इसके अलावा इसमें 3.7 ग्राम फाइबर, पांच ग्राम प्रोटीन, 648 मिलीग्राम पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

अरबी इन सात रोगों में है बेहद लाभकारी, जानिए अरबी खाने के फायदे

1) कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद है अरबी

अरबी में विटामिन ए, बिटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं। अरबी का सेवन शरीर को कैंसर से मुक्त रखने में मददगार होता है।

2) ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए अरबी है फायदेमंद

अरबी में सोडियम और वसा काफी कम मात्रा में होता है। लेकिन इसके अलावा ये कई मिनरल्स पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम के गुणों से भी भरपूर है जिसके चलते ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। साथ ही अरबी का सेवन तनाव को दूर रखने में भी बेहद सहायक होता है।

3) अरबी मधुमेह के रोगियों के लिए भी है बहुत फायदेमंद

अरबी की जड़ों में पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक फाइबर मौजूद होता है जिससे शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन की मात्रा का संतुलन बना रहता है। लो ग्लाइकेमिक इंडेक्स की वजह से अरबी मधुमेह से शरीर को मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।

4) पाचन क्रिया को बेहतर रखने में अरबी है बहुत फायदेमंद

अरबी में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है। साथ ही यह कई बीमारी दूर करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

5) अरबी का सेवन वजन कम करने में है सहायक

अरबी का सेवन भूख को नियंत्रित करने का काम करती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर्स मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। जो लोग वजन कम करना चाहते है उनके लिए अरबी ऐसा करने में सहायक होता है।

6) अरबी का उपयोग आँखों की दृष्टि को करे बेहतर

अरबी में बीटा-कैरोटीन और करिपटोकसानथिन सहित कई एंटीऑक्सीडेंट हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट आंखों की कोशिकाओं पर हमला करने वाले मुक्त कणों को रोकने के साथ-साथ मोतियाबिंद से लेकर दृष्टि को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं।

7) त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद है अरबी

अरबी की जड़ों में विटामिन ए और ई पाया जाता है। इसकी वजह से यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद ये सभी विटामिन शरीर की त्वचा को लंबे समय तक सेहतमंद और चमकदार बनाए रखते है। एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Hindi News से जुड़े हर बड़ी खबर लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, साथ ही ट्विटर पर फॉलो करे...
error: Content is protected !!