Friday, April 5, 2024

हैदराबाद के एलवी रेवंत बने ‘Indian Idol 9’ के विजेता, जानें, रेवंत के बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें…

सिंगिंग रियलिटी शो में रोहित और खुदाबक्श को पीछे छोड़ बाहुबली फेम सिंगर एलवी रेवंत बने 'Indian Idol 9' के विजेता, जानें,रेवंत के बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें

LV Revanth and Sachin Tendulkar

मुंबई : सोनी इंटरटेनमेंट पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 9‘ के विजेता के बारे में हर कोई जानना चाहता था लेकिन अब इसका इंतजार खत्म हुआ। इंडियन आइडल के नौवें सीजन के विजेता की घोषणा हो गई है। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 9 के फिनाले में सबको पीछ छोड़ते हुए हैदराबाद के एलवी रेवंत कुमार ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। रोहित और खुदाबक्श को पीछे छोड़ एलवी रेवंत ने जीता इंडियन आयडल 9 का खिताब।

फिल्म ‘बाहुबली‘ में गाना गा चुके सिंगर एलवी रेवंत इंडियन आयडल-2017 के विजेता बने हैं। जबकि इस प्रतियोगिता में पंजाब के खुदाबक्श को दूसरा स्थान और पी वी एन एस रोहित तीसरे स्थान पर रहे। सोशल मीडिया और ट्विटर पर काफी पहले से ही उनके शो जीतने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

बाहुबली फेम सिंगर एलवी रेवंत ने जीता ‘इंडियन आइडल 9’ का खिताब

टॉप 3 में जगह बनाने वालो में एल वी रेवंत, खुदाबक्श और हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित शामिल थे। विनर बनने पर एल वी रेवंत की विजेता की ट्रोफी के अलावा 25 लाख रुपए और महिंद्रा की तरफ से एक गाड़ी इनाम स्वरूप दी गई। इसके अलावा रेवंत को सोनी म्यूजिक के साथ गाना गाने का कॉन्ट्रेक्ट भी मिला है। कहा जा रहा था कि खुदाबक्श शो के विनर बन सकते हैं। शो के जज भी उनके कायल थे और लोगों की भी उनकी आवाज पसंद थी। लेकिन सबसे ज्यादा वोट पाकर एल वी रेवंत इंडियन आइडल 9 के विजेता बने।

एलवी रेवंत ने जीता ‘इंडियन आइडल 9’ का खिताब, सचिन को मानते हैं अपना लकी चार्म

एलवी रेवंत कुमार अपने ऑडिशन राउंड से ही लोगों के फेवरेट बन गए थे। खास बात यह है कि इंडियन आइडल 9 के इस ग्रैंड फिनाले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हिस्सा लिया और विजेता के नाम की घोषणा की। रेवंत के लिए सबसे दिलचस्प मोमेंट तब रहा जब सचिन तेंदुलकर ने ग्रांड फिनाले के विनर का नाम लिया, जो कि रेवंत का नाम था। सचिन ने रेवंत को बधाई दी। सचिन की ओर से सम्मान पाकर रेवंत बेहद खुश दिखाई दिए।

शो में सचिन की एंट्री बल्ले और गेंद के साथ हुई। सचिन शो में पत्नी अंजली और बेटी सारा के साथ आए थे। इस मौके पर सचिन के डेब्यू सिंगिंग का नजारा भी देखने मिला जब उनका रिकॉर्ड किया गया गाना लॉन्च किया गया। सचिन के साथ ये गाना सोनू निगम ने भी गाया है। इस शो के होस्‍ट सोनू निगम, फराह खान और अन्‍नू मलिक थे।

एलवी रेवंत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ में भी गा चुके हैं गाना

एलवी रेवंत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के तेलुगु वर्जन में भी गाना गा चुके हैं। शो के होस्ट करण वाही और पारितोष त्रिपाठी के साथ सुनील ग्रोवर ने भी इस फिनाले में अपना रिंकु भाभी का एक्ट करके फिर डॉक्टर गुलाटी बनकर चार चांद लगाए। सुनील ने जज फराह खान के साथ शो में खूब फ्लर्ट किया। डॉक्टर गुलाटी ने फरहा को अपना पहला प्यार बताया। सुनील ग्रोवर के अलावा कपिल शर्मा और सुगंधा मिश्रा भी शो में पहुंची।

अगले पेज पर जानें एल वी रेवंत कुमार के बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें…

Next Page — 1 2

Hindi News से जुड़े हर बड़ी खबर लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, साथ ही ट्विटर पर फॉलो करे...
error: Content is protected !!