Tuesday, April 16, 2024

एक ऐसी जगह जहां पेड़ पर उगते हैं पैसे, जानिए क्या है राज

नई दिल्ली : पैसे क्या पेड़ पर उगते है? जी हां, एक ऐसी जगह जहां पेड़ पर उगते हैं पैसे, यहां है सिक्कों का पेड़। जानिए इस पेड़ का क्या है राज।

the real money trees

नई दिल्ली : आपने कहावत में अक्सर लोगों को या अपने घर में किसी को कहते हुए सुना होगा- ‘पैसे क्या पेड़ पर उगते है।‘ ये बात सच भी है कि पैसा जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि एक ऐसी जगह है जहां पेड़ पर उगते हैं पैसे, यहां है सिक्कों का पेड़।

अगर कोई फ़िर से यही बात आपसे पूछे तो आप बेहिचक जवाब देना- हां, मैंने पैसे को पेड़ पर उगते देखा है। जी हां, ऐसा पेड़ है। जानिए इस पेड़ का क्या है राज।

सिक्कों का अनोखा पेड़

यह सिक्कों का अनोखा पेड़ ब्रिटेन में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में स्थित है। यहां पेड़ पर उगते हैं पैसे, करीब 1700 साल पुराने इस पेड़ पर हजारों की तादाद में सिक्के लगे है। इस अनोखे पेड़ के तने में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां ब्रिटिश सिक्का न लगा हो। यह पेड़ देखने में अद्भुत प्रतीत होता है और यह पर्यटन का केंद्र बन गया है।

इस पेड़ पर एक देश के नहीं बल्कि कई देशों के पैसे लगे हुए हैं। माना जाता है की इस पेड़ पर सिक्के लगाने से मन की मुराद पूरी होती है। इस वजह से इस पेड़ पर अलग-अलग देश के करंसी के सिक्के लगे हुए हैं।

सिक्कों के पेड़ को लेकर मान्यताएं

इस पेड़ को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित है। कई लोगों का कहना है कि इस पेड़ पर भूतों का वास है और कई लोगों का कहना है कि इस पेड़ पर ईश्वर का वास है। क्रिसमस के मौके पर दूर दूर से लोग गिफ्ट और सिक्के लेकर आते है। यहां मान्यता है कि इस पेड़ पर सिक्के लगाने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की पाता है। उनका रिश्ता सालों साल बना रहता है और रिश्ते में भी मधुरता बनी रहती है।

आप सोच रहे होंगे कि इस पेड़ से कोई भी पैसे तोड़ सकता तो आपको बता दें ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि यह पेड़ विदेशी जमीन पर है और यह इकलौता ऐसा पेड़ है। और आप तस्वीरों में स्पस्ट तौर पे देख सकते हैं। इस पेड़ पर सिक्के इतनी गहराई तक धंस चुके है की इन्हें हाथ से खींचकर भी नहीं निकाला जा सकता।

अगले पेज पर देखें तस्वीरें इस पेड़ पर उगते हैं पैसे

Next Page — 1 2 3 4 5

Hindi News से जुड़े हर बड़ी खबर लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, साथ ही ट्विटर पर फॉलो करे...
error: Content is protected !!